
राजद नेता तेजस्वी से अचानक मिलने पहुंचे खेसारी। (फोटो सोर्स : @Kheasri X Handle)
Sawan Song 2025: सावन का महीना आते ही पूरे देश में शिवभक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ होती है, शिव के भजन बजते हैं और कांवड़िए जल चढ़ाने निकलते हैं।
इसी भक्ति के माहौल में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'महादेव तेरा नाम' यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना सावन की महिमा और भोलेनाथ की भक्ति को बहुत सुंदर तरीके से दिखाता है, इसलिए यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी यादव भगवान शिव की स्तुति करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रीति रे ने मिलकर गाया है।
यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए कहा कि सावन का महीना खेसारी लाल यादव के इस गाने के बिना अधूरा सा लगता है। एक यूजर ने लिखा, ''सावन में हर मंदिर में 'महादेव तेरा नाम' जरूर बजता है।''
दूसरे यूजर ने लिखा, ''खेसारी के गाने ही सावन की खासियत हैं।'' अन्य यूजर्स ने लिखा, 'खेसारी के गाने लोगों को भगवान के करीब लाते हैं।''
बता दें कि 'महादेव तेरा नाम' साल 2024 में बेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।
इसके अलावा खेसारी लाल यादव का हाल ही में एक और गाना रिलीज किया गया है। जिसका नाम है “सावने में जातनी देवघर”
सावन के महीने में भोजपुरी संगीत जगत से कई गाने खास तौर पर रिलीज किए जाते हैं। ये गाने शिव भक्ति, कांवड़ यात्रा और प्रेम भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं और हर साल YouTube व सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।
खेसारी लाल यादव का- ‘जाइब कांवड़ ले’ गाना, पवन सिंह- ‘भोले बाबा के भक्ति में झूमता’ गाना, गायक अंकुश राजा का ‘कांवड़िया लव यू बोले’ सॉन्ग, रितेश पांडे का ‘भोले बाबा के दीवाना’ हर साल सावन में फेसबुक रील्स और शॉर्ट्स में ट्रेंड करता है।
इसके अलावा फेमस भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का ‘पिया के पग में कांवड़ बा’ भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है।
Updated on:
22 Jul 2025, 8:15 PM IST
Published on:
22 Jul 2025, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.