
Rishi Kapoor Most Favorite Person
नई दिल्ली: अपने अभिनय से कई सालों तक दर्शकों के दिलों में राज करने वाले एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 30 अप्रैल को उन्होंने परिवार वालों के बीच मुंबई (Mumbai) में अंतिम सांस ली। वहीं रविवार को मुंबई के बाणगंगा में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी मौजूद थे। ऋषि कपूर के जाने के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर लगातार सोशल मीडिया पर पापा की तस्वीरों के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर कर रही हैं। अब एक बार फिर रिद्धिमा ने पापा की एक तस्वीर साझा की है और साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि ऋषि कपूर सबसे ज्यादा किसके करीब थे।
दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा कपूर के साथ हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा है, अपने सबसे पसंदीदा शख्स के साथ पिता फिर मिल गए। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर के काफी करीब थीं। ऋषि कपूर ने अपनी बायोपिक में खुलासा किया था कि रिद्धिमा ने उन्हें एक बार कहा था कि आपके मुंह से बदबू आती है, मैं आपको अब किस नहीं करूंगी। जिसके बाद ऋषि कपूर ने सिगरेट हमेशा के लिए छोड़ दी थी।
View this post on InstagramA post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
रिद्धिमा कपूर रोजाना सोशल मीडिया पर पिता ऋषि कपूर से जुड़ी कोई न कोई याद शेयर कर रही हैं। वहीं हाल ही में नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अंबानी परिवार को धन्यवाद किया और साथ ही ऋषि कपूर की बीमारी के दो साल की जर्नी को भी शेयर किया। नीतू कपूर ने बताया कि अस्पताल से लेकर हर मोड़ पर अंबानी परिवार ने उनकी मदद की। वहीं ऋषि कपूर के दो साल की जर्नी को लेकर नीतू ने कहा कि ये साल अच्छे भी थे और बुरे भी।
View this post on InstagramA post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
Published on:
06 May 2020 01:06 pm
