19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि कपूर ने देश के हालात को लेकर किया ट्वीट,लोगों ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी

एक यूजर ने लिखा-मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं

less than 1 minute read
Google source verification
rishi kapoor

rishi kapoor

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने 14 अप्रेल तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे में एक्टर ऋषि कपूर ने ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,'हमारे प्रिय भारतवासियों। हमें हर हाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिसकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। यही हम सभी के हित में है।'

यूजर्स ने किया ट्रोल
ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा,'यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी?' वहीं एक

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर यह इतना आसान नहीं है। हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहेंगे।"

एक यूजर ने लिखा, 'आपको धन्यवाद, क्या मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं, ताकि वह आपातकाल का अनुभव करें और खुश रहें।'