7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू सिंह की सगाई का किस्सा, यहां जानें वो मजेदार वाकया

बेहद दिलचस्प है ऋषि और नीतू की सगाई का किस्सा, शादी में रेखा को इस हाल में देख रो पड़ी थीं जया, डर गए थे अमिताभ......
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 05, 2020

rishi kapoor and neetu kapoor

rishi kapoor and neetu kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की हर कोई शॉक्ड है। जीवनभर साए की तरह साथ देने वाली नीतू सिंह ने उन्हें बीमारी के वक्त भी परभर अकेले नहीं छोड़ा। इन दोनों लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा दिलचस्प है उनकी सगाई का किस्सा...! आइए जानते हैं...

कंमिटमेंट से डरते थे ऋषि
अभिनेता ऋषि कपूर ने नीतू से अपने प्यार का इजहार तो कर दिया था, लेकिन वे कमिटमेंट से डरते थे। उन्हें शादी एक जिम्मेदारी लगती थी और उस समय वो शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन नीतू सिंह उन्हें दिल दे चुकी थीं। ऋषि कपूर की बहनों ने दोनों की सगाई में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय ऋषि कपूर एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे और उनकी बहन ने चुपके से दोनों परिवारों को इस शादी में आमंत्रित कर लिया था। दोनों के परिवार उनके रिलेशनशिप के बारे में जानते थे।

पहनाने को नहीं थी अंगूठी
दोनों के परिवारवालों ने अचानक ऋषि की दोस्त में शादी में दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया। आखिरकार दोनों ने दोस्त की शादी में सगाई कर ली, लेकिन उस वक्त दोनों के पास अंगूठी पहनाने के लिए नहीं थी। ऋषि ने अपने बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फिल्म 'झूठा कहीं का'के डायरेक्टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई थी।

रेखा को सिंदूर लगाए देख डर गए थे अमिताभ
ऋषि और नीतू कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को शादी कर ली। ऋषि और नीतू की शादी का भी एक दिलचस्प वाकया है। दरअसल, रेखा, ऋषि और नीतू की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंच गईं और सारे कैमरे अचानक उनकी तरफ मुड़ गए। उस समय रेखा और अमिताभ बच्चन के साथ होने की अफवाहें जोरों पर थीं। रेखा को इस हालत में देख जया बच्चन खुद को काफी संभालने के बाद ही रो पड़ी थीं और रेखा को इस हालत में देखकर अमिताभ डर गए थे।