
रितेश देशमुख का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फनी वीडियो से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में रितेश देशमुख साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ के गाने ‘अकेला है मिस्टर खिलाड़ी’ पर रील बना रहे हैं, तभी वो कुछ ऐसा देखते हैं कि डर से उनकी हालत खराब हो जाती है।
रितेश अपने कमरे में गाने पर रील बना रहे होते हैं तभी जेनेलिया (Genelia Deshmukh) आ जाती हैं। पत्नी को देखकर रितेश देशमुख चौंक जाते हैं और कहते हैं- ‘कुछ नहीं, मैं रील बना रहा था।’ इसके बाद जेनेलिया फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का टाइटल सॉन्ग लगा देती हैं और रितेश से कहती है, ‘इस पर रील बनाइये’। इसके बाद रितेश कुछ देर खड़े रहते हैं फिर दोनों एक साथ डांस करने लगते हैं।
Published on:
05 May 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
