8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र चुनाव 2019: रितेश देशमुख का इमोनशल पोस्ट, लिखा- पापा हमने कर दिखाया, फैंस ने लुटाया प्यार

Housefull 4 मूवी के प्रमोशन के दौरान रितेश ( Ritesh Deshmukh ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ' पापा हमने कर दिखाया।' इस इमोशनल पोस्ट पर रितेश के फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।
2 min read
Google source verification
महाराष्ट्र चुनाव 2019: रितेश देशमुख का इमोनशल पोस्ट, लिखा- पापा हमने कर दिखाया, फैंस ने लुटाया प्यार

महाराष्ट्र चुनाव 2019: रितेश देशमुख का इमोनशल पोस्ट, लिखा- पापा हमने कर दिखाया, फैंस ने लुटाया प्यार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) की हाल ही में 'हाउसफुल 4' ( Housefull 4 ) मूवी सिनेमाघरों में आई है। मूवी के प्रमोशन के दौरान रितेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ' पापा हमने कर दिखाया।' इस इमोशनल पोस्ट पर रितेश के फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।

दरअसल, रितेश देशमुख महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे हैं। हाल में सम्पन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रितेश के दो भाई अमित और धीरज देशमुख ने लातूर विधानसभा की शहरी और ग्रामीण सीटों पर अपना-अपना चुनाव जीता है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने भाईयों की जीत पर लिखा, 'हमने कर दिखाया पापा!!! अमित ने लगातार तीसरी बार लातूर शहर की सीट 42000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत लिया है। धीरज ने लातूर ग्रामीण सीट 120000 वोटों से जीत ली है। लातूर के लोगों के विश्वास के लिए धन्यवाद।

बता दें कि इसी शुक्रवार अक्षय कुमार स्टारर मूवी 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई है। इसमें रितेश देशमुख प्रमुख भूमिका में हैं। मूवी ने पहले दिन 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दीवाली वीक के दौरान कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आने की संभावना हैै।