
रॉकी और रानी के एक सीन में रणवीर और आलिया।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection:'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस शुक्रवार यानी 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। करण जौहर, आलिय भट्ट, रणवीर सिंह जैसे नाम जुड़े होने की वजह से फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट ने फिल्म की कमाई के बारे में अपनी भविष्यवाणी कर दी है। ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर का कहना है कि 'पठान' के बाद ये दूसरी बड़ी बजट की फिल्म है। ऐसे में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
10 करोड़ की होगी ऑपनिंग
गिरीश का कहना है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अपने ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 8 से 10 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म कती कमाई बढ़ेगी। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला तो फिल्म अपने पहले वीएकएंड पर 35 से 40 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। अगर दर्शकों को फिल्म कम पसंद आई तो पहले 3 दिन का कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास हो सकता है।
बिक चुके 30 हजार से ज्यादा टिकट
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एडवांस बुकिंग24 जुलाई से चल रही है। पहेल 3 दिन यानी 26 जुलाई तक फिल्म के 31,000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। 17 हजार टिकट पीवीआर में, 9 हजार आईनॉक्स में और सिनेपोलिस में 5,000 टिकट बिके हैं। फिल्म की रिलीज से पहले 70 टिकट बिकने की उम्मीद है।
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' करीब 180 करोड़ के बजट में बनी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज भी दिखेंगे।
Updated on:
27 Jul 2023 04:06 pm
Published on:
27 Jul 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
