23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन हैं सुपरकॉप राकेश मारिया, जिनकी ज़िंदगी पर फ़िल्म बना रहे हैं डायरेक्टर रोहित शेट्टी

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ही करेंगे। सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा, सूर्यवंशी जैसी कॉप बेस्ड मूवी बना चुके रोहित शेट्टी अब रीयल लाइफ कॉप पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 2 May 2022, 4:53 PM IST

mariya.jpg

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी बेहतरीन एक्शन और कॉमेडी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो ख़ासकर अपनी फ़िल्मों में दिखाये जाने वाले रियल एक्शन के लिए मशहूर हैं। रोहित शेट्टी को पुलिस और पुलिसिया फ़िल्मों से बेहद लगाव है। सिंघम सीरीज और सिम्मबा और सूर्यवंशी रोहित यह साबित भी कर चुके है। यही वजह है कि वो जल्द ही पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया (IPS Rakesh Maria) की ज़िंदगी पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं।

रोहित शेट्टी इस फ़िल्म को 'रिलायंस एंटरेटनमेंट' के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे आख़िर राकेश मारिया (Rakesh Maria) हैं कौन और इन्होंने ऐसा क्या हासिल किया है जो रोहित शेट्टी जैसे बॉलीवुड डायरेक्टर उनकी ज़िंदगी पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। चलिए आज आपको इस रियल लाइफ़ हीरो की उपलब्धियों के बारे में भी बता देते हैं।

कौन हैं राकेश मारिया?

राकेश मारिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर हैं। अपने कार्यकाल के दौरान राकेश मारिया ने कई बड़े केस सॉल्व किए है। आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया ने साल 1981 बैच से सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उन्होंने 1993 में बतौर पुलिस उपायुक्त बॉम्बे सीरियल धमाकों के मामले संजय दत्त को भी गिरफ्तार किया था और मामले को सुलझाया था। इसके बाद वह मुंबई पुलिस के डीसीपी और फिर तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए। मारिया ने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार डबल विस्फोट मामले को भी हल किया। इतना ही नहीं मारिया को साल 2008 में हुए 26/11 के मुंबई हमलों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस दौरान उन्होंने जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ की और मामले की सफलतापूर्वक जांच की थी।

फ़िल्मी पर्दे पर पहले भी दिख चुके हैं मारिया

साल 1993 के बम धमाकों पर बनी अनुराग कश्यप की फ़िल्म 'Black Friday' में अभिनेता के. के. मेनन ने राकेश मारिया की भूमिका निभाई थी। राकेश मारिया तब मुंबई पुलिस उपायुक्त थे और इस केस के जांच प्रभारी भी थे। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित 'The Attacks of 26/11' फ़िल्म में अभिनेता नाना पाटेकर ने भी राकेश मारिया की भूमिका निभाई थी। फ़िल्म में मारिया के किरदार को 2008 के मुंबई हमलों के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में दिखाया गया था। इसके अलावा नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'A Wednesday' में अनुपम खेर का किरदार भी राकेश मारिया से ही प्रेरित था।

रोहित शेट्टी ने की घोषणा

निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि "राकेश मारिया, वह शख्स है जिसने 36 साल तक चेहरे पर आतंक देखा। साल 1993 में मुंबई में हुए धमाकों, अंडरवर्ल्ड के खतरे से लेकर साल 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों तक ,उनकी अविश्वसनीय यात्रा काफी लंबी है। असल जिंदगी के सुपर पुलिस की बहादुर और निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" वहीं, अपनी बायोपिक पर टिप्पणी करते हुए राकेश मारिया ने कहा कि “ मेरी जीवन यात्रा को फिर से जीना रोमांचक है। खासकर तब जब इसे रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक द्वारा संचालित किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि पुरानी यादों से अधिक, कठिन चुनौतियों का सामना करने और सभी बाधाओं के खिलाफ काम करने वाली मुंबई पुलिस के असाधारण काम को लोगों के सामने रखने का यह एक मूल्यवान अवसर भी है।”

यह भी पढ़ें- बच्चों को लेकर ऐसा सोचती हैं कटरीना, बोलीं- मैं चाहूंगी कि जब मेरे बच्चे हों तो...

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग