scriptलड़की को थप्पड़ मारने वाले TikTok Video पर हुआ बवाल, इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने उठाए ऐप पर सवाल | Ruckus on TikTok Video for slapping a girl | Patrika News

लड़की को थप्पड़ मारने वाले TikTok Video पर हुआ बवाल, इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने उठाए ऐप पर सवाल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2019 01:55:33 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

टिकटॉक का वीडियो हो रहा है वायरल

tiktok.png
नई दिल्‍ली: टिकटॉक (TikTok) ऐप के जरिए आजकल लाखों करोड़ो लोग वीडियोज़ बना रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ऐप का इस्तेमाल अपने टैलेंट को दिखाने के लिए भी करते हैं। इसीलिए टिकटॉप (TikTok) युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा टिकटॉक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़का अपने साथ खड़ी लड़की को थप्पड़ मारता है और उसे धक्के मारकर गिरा देता है। इसके बाद वो लड़की वहां से चली जाती है।
https://twitter.com/TikTok_IN?ref_src=twsrc%5Etfw
जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तभी से इसका खूब विरोध हो रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड भी इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने भी इस वीडियो पर गुस्सा दिखाया है। ओनिर (Onir) ने टिकटॉक (TikTok) वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है और लिखा है- “यह परेशान कर रहा है और टिकटॉक इंडिया को इस चीज के लिए उत्तरदायी होना चाहिए कि वह किस काम के लिए अनुमति दे रहा है। कुछ कूल नहीं है।”
https://twitter.com/pari_cheemaa/status/1202094517974962186?ref_src=twsrc%5Etfw
ओनिर की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कुबरा सैत ने भी कमेंट किया, उसमें उन्होंने लिखा, “बोला था मैंने।” वीडियो वायरल होते ही आम लोगों ने भी इस वीडियो का जमकर विरोध किया है। इतना ही लोगों ने कहा कि एक बार फिर टिकटॉक बैन करने की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो