11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘साहो’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे प्रभास

यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। साहो में आपको श्रद्धा कपूर और प्रभास की नई और फ्रेश जोड़ी देखने को ....      

2 min read
Google source verification
prabhas

prabhas

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और सॉन्ग ऑडियंस के बीच पहले ही बेसब्री बढ़ा दी है। फिल्म के प्रमोशन में इसकी स्टारकास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रभास और श्रद्धा कपूर मंगलवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे है। पिछले दिनों प्रभास और श्रद्धा कपूर टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों ने फिल्म के बारे में कई खुलासे किए और वहां काफी एन्जॉय भी किया।

यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। साहो में आपको श्रद्धा कपूर और प्रभास की नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। यह पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। ट्रेलर में प्रभास और श्रद्धा की दमदार केमिस्ट्री की झलक फैन्स पहले ही देख चुके हैं और अब इसका असली मजा फिल्म में देखने को मिलेगा। लोगों को श्रद्धा और प्रभास की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है।

'साहो' को भारत की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। मूवी में टॉप क्वॉलिटी के VFX का इस्तेमाल किया गया है। एक्शन सीन्स को केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है। दुनियाभर से एक्शन सीन्स के लिए बेस्ट टीम को बुलाया गया। फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। दुबई और बुर्ज खलीफा की बेस्ट लोकेशंस पर फिल्म की शूटिंग हुई है।