8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन को देख सचिन तेंदुलकर ने किया ऐसा काम, वायरल हुआ वीडियो 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी में दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत दी। इसी बीच सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन एक्टर के पैर छूकर आर्शिवाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Jul 13, 2024

Sachin Tendulkar Touches Amitabh Bachchan Feet

Sachin Tendulkar Touches Amitabh Bachchan Feet

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सचिन अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनसे आर्शिवाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है।


सचिन तेंदुलकर-अमिताभ बच्चन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेटर, सिंगर, एक्टर से लेकर दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत दी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रांड शादी में वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर इंज्वाय किया। एक तरह से अनंत और राधिका की शादी में दुनिया भर के स्टार्स का मिलन समारोह जैसा था।

कपल के शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी वाईफ अमिताभ बच्चन और उनकी फैमली से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सचिन जैसे ही अमिताभ बच्चन को देखते हैं वो अपनी कुर्सी से खड़े होकर एक्टर के पैर छूते हैं। इसके बाद सचिन अभिषेक बच्चन से गले मिलते हैं। सचिन की वाईफ अंजली भी बच्चन फैमली से प्यार भरे अदांज में मिलती हैं। इस भेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।