23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साधना की इस हरकत से नाराज होकर राज कपूर ने कर दी थी बेइज्जती, छोड़ दी थी फिल्म

राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में नज़र आईं थी राज कपूर के साथ पहली ही फिल्म में साधना की हो गई थी अनबन

2 min read
Google source verification
Sadhna had signed film Shree 420

Sadhna had signed film Shree 420

नई दिल्ली। 60से 70 की दशक की मशहूर अदाकारा “साधना” अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने हेयर स्टाइल से ज्यादा पहचानी जाती थीं। उस समय की लड़किया उनकी हेयरस्टाइल की कॉपी किया करती थी। काफी कम उम्र से ही सिनेमा जगत में अपने बेमेसिल एक्टींग के दम पर क लग मुकाम हासिल कर अपनी एक खास जगह बनाई थी। बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्म देने के बाद वो एक जगमगाता चेहरा बनकर उभरी थी। लेकिन इस उभरते कलाकार के साथ अभिनेता राज कपूर की बिल्कुल भी नही बनती थी।

15 साल की उम्र में जब उन्होंने फिल्म श्री 420 को साइन किया था उसी दौरान उनका राज के साथ एक बात को लेकर विवाद हो गया था।

दरअसल साधना शिवदासानी फिल्म श्री 420 के सुपरहिट गाने 'मुड़ मुड़ के न देख मुड़ मुड़ के' में नजर आई थीं। इस गाने में वह कोरस गर्ल के रूप में दिखाई दीं। इसी गाने की शूटिंग के दौरान साधना और राज कपूर के बीच ऐसी घटपट हुई कि दोबारा साधना ने उनके साथ काम तक नही किया। इनके बीच लड़ाई की सबसे बड़ी वजह बनी थी साधना शिवदासानी की हेयर स्टाइल।

साधना शिवदासानी अपने हर किरदार में अपने लुक से ज्यादा हेयर स्टाइल का विशेष ख्याल रखती थीं। श्री 420 की शूटिंग के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ। लेकिन राजकूपर को उनकी यह बात पसंद नही आई और उन्होंने साधना को अपने बालों के लिए जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने के लिए मना कर दिया, लेकिन वह भी नहीं मनीं। इसके बाद राज कपूर ने गुस्से में आकर उनसे अभिनय छोड़कर शादी करके घर बसाने को कह दिया।

फिर क्या था साधना ने भी राज कपूर को काफी खरी खोटी सुना दी और उसी वक्त सेट छोड़कर चली गईं। इसके बाद साधना शिवदासानी और राजकपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया, लेकिन साल 1964 में एक बार फिर से यह दोनों फिल्म दूल्हा दुल्हन में साथ नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन साधना ने जितन भी फिल्में की उसे लोग आज भी याद करते है और उनकी फिल्म फ़िल्म मेरा साया का चर्चित गीत "झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में" पर थिरकते नजर आते है। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी।