3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

21 साल में अपने बेटे जैसे नज़र आते थे एक्टर सैफ अली खान

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सभी को उनके बेटे इब्राहिम अली खान की याद आ रही है। सैफ के फैंस का कहना है कि सैफ को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इब्राहिम के रूप में खुद को जन्म दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 3 May 2021, 1:37 PM IST

Saif Ali Khan Exactly Look Like His Son Ibrahim Ali Khan At 21 Year

Saif Ali Khan Exactly Look Like His Son Ibrahim Ali Khan At 21 Year

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट चर्मिंग एक्टर सैफ अली खान सालों बाद भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जहां गुज़रे जमाने में सैफ रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं, वहीं इन दिनों वह विलेन और अलग-अलग किरदारों से अपने फैंस को इम्प्रेस करते हुए नज़र आ रहे हैं। सालों बदा भी सैफ जब बड़े पर्दे पर आते हैं। उनकी मौजूदगी दर्शकों का दिल जीत लेती है। वहीं अक्सर सैफ अपने बच्चों को लेकर भी खूब सुर्खियों बंटरोते हुए दिखाई देते हैं। खास कर अपने बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर, कहा जाता है कि इब्राहिम बिल्कुल अपने पिता सैफ जैसे दिखाई देते हैं। जिसमें कोई दोहराए नहीं है। इस बीच एक्टर की एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। जो कि काफी चर्चा में बना हुआ है।

सैफ-काजोल का पुराना वीडियो आया सामने

जो पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें सैफ और काजोल नज़र आ रहे हैं। दोनों ही बेखुदी के सेट पर मौजूद हैं। सैफ और काजोल सॉन्ग मुझे क्या पता तेरा घर पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि यह गाना फिल्म के मुहूर्त के दिन ही शूट किया गया।

इब्राहिम अली खान हैं पिता जैसे

21 साल के सैफ अली खान इस वीडियो में बिल्कुल अपने बेटे इब्राहिम अली खान जैसे नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद सैफ के फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूर्जस का कहना है कि इब्राहिम बिल्कुल अपने पिता की कॉपी हैं। वैसे आपको बतातें चलें कि काजोल ने फिल्म बेखुदी से अपना फिल्म डेब्यू किया था। पहले फिल्म में काजोल के अपोजिट सैफ को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। जिसके बाद एक्टर कमल सदाना को कास्ट किया गया।

अमृता सिंह और सैफ के बेटे हैं इब्राहिम

आपको बता दें सैफ अली खान ने पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह संग की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। वहीं सारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वहीं इब्राहिम कब बॉलीवुड में कदम रखेंगे। इससे लेकर अभी तक कोई बात सामने नहीं आई हैं। वहीं सैफ की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर हैं। एक्ट्रेस संग सैफ के दो बेटे हैं।