1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे बेटे के साथ दिखे सैफ अली खान, ननद ने एक महीने पूरे होने पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पहली बार उनके दूसरे बेटे के साथ तस्वीर सामने आई है। उनकी बहन सबा पटौदी ने एक महीना पूरा होने के बाद सैफ की दूसरे बच्चे के साथ फोटो शेयर की है। इससे पहले करीना की फोटो सामने आई थी।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Mar 22, 2021

kareena_saif.jpg

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan and Taimur Ali Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को पिछले महीने फरवरी की 21 तारीख को जन्म दिया था। जिसे एक महीना बीत गया है और इसी के साथ करीना-सैफ का बेटा एक महीने का हो गया है। करीना की ननद सबा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सबा ने सैफ अली खान के साथ उनके दूसरे बेटे की फोटो भी शेयर की है। अपने छोटे बेटे को सैफ अपने सीने से लगाए हुए हैं। सैफ की उनके बेटे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बेटे के साथ सैफ की पहली तस्वीर

सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बेबी के एक महीने के होने पर एक कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है। पहली फोटो में बेबी के नन्हे हाथ दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में सैफ अपने बेटे के साथ दिख रहे हैं। सैफ अली खान के फैंस पहली बार उनको अपने दूसरे बेटे के साथ देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में करीना बेटे को लिए हुए दिख रही हैं। करीना और सैफ को ये फोटो बहुत पसंद आ रही है।

ये भी पढ़े- नए हेयरकट के साथ नजर आई मम्मी करीना कपूर खान, दूसरे बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन बाद काम पर लौटीं

दूसरे बेटे को रखना है मीडिया से दूर?

करीना कपूर खान ने फैंस को अभी तक अपने बेटे की पूरी तस्वीर नहीं दिखाई है। साथ ही उसका नाम भी रिवील नहीं किया गया है। पिछली बार करीना की तैमूर संग तस्वीरें अस्पताल से ही वायरल हो गई थी। हालांकि इस बार करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान साफ किया था कि वो दूसरे बेटे के लिए मीडिया अटेंशन नहीं चाहती। तैमूर जिस तरह से इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं और हर छोटी बात खबर बन जाती है। ऐसा सैफ और करीना अपने दूसरे बच्चे के साथ नहीं होने देना चाहते। यही कारण है कि उन्होंने अभी बेटे की पूरी झलक सोशल मीडिया पर नहीं दिखाई है।

बेटे को निहारती दिखी थीं करीना

बता दें कि रिसेन्टली करीना कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। जिसमें वो अपने बेटे को निहारती हुई नजर आ रही थी। करीना ने भले ही अपने लाडले की झलक नहीं दिखाई थी लेकिन कैप्शन में लिखा था- मैं खुद को तुम्हे निहारने से नहीं रोक सकती। करीना के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया था।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग