सैफ ने तैमूर को लाइमलाइट से दूर भेजने का किया फैसला, क्या मीडिया से नाराज हैं सैफ...जाने पूरी खबर
जैसा की हम सब जानते हैं जब से करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर पैदा हुए हैं मानों सारी सोशल मीडिया सिर्फ उन्ही की बाते कर रहा हैं। आज शायद करीना उतना नहीं जानती होंगी तैमूर के बारे में जितना उनके बाकी फैन्स जानते हैं। हाल में हुए एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने तैमूर को लेकर अपने एक्पीरियंस शेयर किए। सैफ ने बताया की वे काफी हैरान है इस बात से की तैमूर के अभी से ही इतने सारे फैन पेज हैं।
उन्होंने इस बात पर हामी भरते हुए कहा की करीना और उन्होंने फैसला लिया है कि जैसे ही तैमूर की पढाई का वक्त आएगा वो उन्हें सारी लाइमलाइट और अटेंशन से दूर कर देंगे। तैमूर को अपने से दूर बोर्डिंग स्कूल में भेज देंगे। कितने लोग तैमूर की एक तस्वीर को वायरल कर देते हैं। सैफ ने बताया है कि वह तैमूर को इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में भेजना तय कर चुके हैं। उनके परिवार में ज्यादातर लोग वहीं जाते रहे हैं। सैफ ने कहा कि करीना एक अच्छी मॉम हैं और जाहिर है हम दोनों ही नहीं चाहेंगे कि हम तैमूर की लाइफ को स्पॉयल करें।
खेर देखा जाए तो सही भी है जिस तरह की लाइफ तैमूर अभी जी रहे हैं उस हिसाब से आने वाले वक्त में वे जरुर अपने जीवन में शांति चाहेंगे।
बता दें इन दिनों करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म करीना के अलावा सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा इन दिनों सैफ अली खान की कल ही शैफ फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या ये फिल्म वरुण धवन की ब्लॅाक बस्टर हिट फिल्म जुड़वा २ को टक्कर दे पाएगी।