
saif ali khan family
बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान हमेशा से अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। जब सैफ ने तैमूर के जन्म के बाद उनका नाम तैमूर अली खान रखा था तो इस नाम पर काफी सवाल उठाए गए थे। लोगों ने इस नाम पर तरह-तरह की बाते बनाना शुरू कर दिया था।
'तैमूर' नहीं 'फैज' होता करीना के बेबी का नाम
हाल में करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर के नाम को लेकर एक खास बात बताई। जब तैमूर अली खान के नाम पर विवाद हुआ था। तब सैफ काफी घबरा गए थे। उन्होंने कहा, 'मैं तैमूर के जन्म के समय हॉस्टिपल में थी। जिस रात मैं हॉस्पिटल जा रही थी, सैफ ने मुझसे कहा, तैमूर के नाम पर काफी विवाद हो रहा है, हमें ट्रोल किया जा रहा है। सैफ नाम बदलकर 'फैज' करना चाहते थे। सैफ ने मुझसे कहा भी कि ये (फैज) ज्यादा पोएटिक और रोमांटिक है। लेकिन मैंने मना कर दिया था। मैंने तय कर लिया था कि यदि बच्चा हुआ, मैं चाहती हूं मेरा बेटा फाइटर बने। तैमूर का मतलब 'आयरन' है। और मैं एक आयरन मैन को जन्म दूंगी। मुझे तैमूर के नाम पर गर्व है।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
'तैमूर' के नाम पर हुए विवाद से परेशान थे सैफ
करीना कपूर की बहन करिश्मा ने भी बताया कि तैमूर के जन्म के वक्त उसके नाम को लेकर हुए विवाद से सैफ काफी तनाव में थे। करीना ने कहा कि तैमूर नाम रखे जाने का कई लोग विरोध कर रहे थे तो कुई लोगों ने समर्थन भी किया। आज तैमूर अली खान को लोग इतना पसंद करते हैं कि करीना या सैफ से ज्यादा लोग तैमूर की एक झलक देखने को तरसते हैं। कहा जा सकता है कि आज के दौर में तैमूर अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि जब छोटे बच्चे कैमरा देखते हैं तो या तो चौंक जाते हैं या रोने लगते हैं, लेकिन पटौदी खानदान के ये चिराग तो सभी से निराले हैं।
Updated on:
11 Mar 2018 05:11 pm
Published on:
11 Mar 2018 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
