नई दिल्ली। 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' पहले से ही सुर्खियों में हैं। लेकिन अब यह फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को लेकर चर्चाओं का विषय बन गई है। दरअसल, फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाले हैं। खास बात यह कि फिल्म में एक बार फिर से आपको सैफ का विलेन अवतार देखने को मिलेगा। अब इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालें काफी खुश हो गए हैं। क्योंकि अक्सर बड़े पर्दे पर सैफ का विलेन लुक काफी चौंकाने वाला और आकर्षित करने वाला होता है।