
,,
Saira Banu Vintage Photos सायरा बानो फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। एक्ट्रेस सायरा बानो ने फोटो शेयर करते हुए एक दिलचस्प कमेंट किया है। इसपर कई फैंस ने प्रतिक्रिया भी दी है।
सदाबहार फिल्म एक्ट्रेस सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने 22 इंच की कमर नहीं होने पर निराशा जताई है। उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह जवान थी, तब उनकी कमर इतनी ही थी। सदाबहार अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी यादों के झरोखों से एक फोटो शेयर की है।
सायरा बानो इंस्टाग्राम से कब जुड़ी है?
सायरा बानो हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़ी है। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों को याद किया है, जब उनकी कमर 22 इंच की हुआ करती थी। फोटो में जवान सायरा बानो नजर आ रही है। उन्होंने सलवार कमीज पहन रखी है। उनके चेहरे पर दिलकश मुस्कान है। उन्होंने मेकअप कर रखा है। सायरा बानो ने 1960-70 के दशक में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "22 इंच की कमर वाले दिन कब के चले गए। काश अगर टाइम रुक गया होता।"
Published on:
12 Jul 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
