3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये सितारे सरेआम अपने एक्स की उड़ा चुके हैं धज्जियां! मीडिया के सामने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं, जो कुछ अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं, तो कुछ बीच रास्ते में ही दम तोड़ गईं, लेकिन कुछ का अंजाम ऐसा रहा है कि 'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतेकाम...'। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सरेआम अपने एक्स को कोसा और मन की भड़ास निकाली।

4 min read
Google source verification
ये सितारे सरेआम अपने एक्स की उड़ा चुके हैं धज्जियां

ये सितारे सरेआम अपने एक्स की उड़ा चुके हैं धज्जियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लव स्टोरियां बनी, जो शादी के बंधन तक पहुंची, लेकिन कई लव स्टोरियां ऐसी हैं, जो बनने से पहले ही अधुरी रह रहीं, जिनका अंदाज इतना बुरा हुआ है कि इन स्टार्स ने सरेआम अपने प्यार और एक्स की जमकर धज्जियां तक उड़ा दी। इन स्टार्स की लव स्टोरियां आज भी लोग गुगल कर पढ़ते हैं और छटकारे लेते हैं। आज भले ही ये लोग अपने-अपने परिवार और लव लाइफ से खुश हैं, लेकिन उनकी पुरानी जिंदगी आज भी उनका पीछा करती हैं। आज भी उनके इंटरव्यू और एक्स पर लगाए गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बातने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने एक्स पर गंभीर आरोप लगाने के कोई कोताई नहीं बरती।


शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद कपूर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अफेयर के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया है। इतना ही नहीं एक समय पर दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे, लेकिन एक दिन दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहिद से जब ये पूछा गया कि 'क्या वे दोबारा करीना के साथ काम करना पसंद करेंगे?', तो एक्टर ने जवाब दिया कि 'अगर मेरा डायरेक्टर मुझे किसी गाय या भैंस के साथ भी काम करने को कहेगा तो भी मैं कर लूंगा'।

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ जो राजनीति से खुद ही गायब हो गए Kamal Hassan?


कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) को लेकर भी कई बातें सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं अपने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा था कि 'ऋतिक ने पहले उनका इस्तेमाल किया और बाद में अपने रिलेशनशिप से बिल्कुल मुकर गए'। साथ ही कंगना ने कई बार ऋतिक को लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें लिखी और बोलीं।


सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह (Amrita Singh) ने साल 2004 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में सैफ अली ने कहा था कि 'उस वक्त मैं एक ऐसे दौर से गुजर रहा था जब मेरा खुद पर आत्मविश्वास खत्म हो चुका था। लोग मुझे इस तलाक के लिए बहुत बुरा फील कराते थे, जैसे कि मुझे शर्म से मर जाना चाहिए। मैं हर दिन मां-बहन के तानें सुन रहा था। मेरा परिवार भी रोज ये सब झेलता था'।


साजिद खान (Sajid Khan)

इन दिनों 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में नजर आ रहे साजिद खान (Sajid Khan) पहले से ही मीटू के आरोप के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे में काफी समय पहले जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को डेट करने के बाद दोनों साल 2012 में अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद साजिद ने कहा था कि 'जब आपकी जिंदगी में औरत नहीं होती तो आप खुद पर काम करते हैं। 'हिम्मतवाला' की शूटिंग छोड़कर मैं उनके साथ वेकेशन पर गया और फिल्म पिट गई। उसके बाद मैंने वेकेशन पर जाना बंद कर दिया'।


शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के रिलेशनशिप के बारे में भी सभी जानते हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल नहीं पाया। इसके बाद अक्षय और ट्विंकल खन्ना की शादी हो गई, जिसके बाद शिल्पा ने कहा था कि 'अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया और जब उन्हें एक दूसरी पार्टनर मिली तो उन्हें छोड़ दिया। वह वक्त मेरे लिए बेहद मुश्किल था'।


दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है, लेकिन एक धोखे की वजह से दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। एक बार दीपिका ने कहा था कि 'रणबीर ने उन्हें धोखा दिया था। रणबीर को कंडोम का ब्रांड एंबेसडर बना देना चाहिए'। वहीं दीपिका के इस बयान पर रणबीर ने कहा था कि 'ये जरूरी चीज है लोगों को इस पर जागरूक होना चाहिए'।

यह भी पढ़ें: जब अपने लंबे बालों का Anushka Shetty ने करवा लिया था ऐसा हाल!

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग