27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार 15 फिल्में ने किया 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, सलमान बने सौ करोड़ी ‘सुल्तान’, जानें हर मूवी की कमाई

एक के बाद एक 15 मूवीज का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा होना मामूली बात नहीं है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ष 2018 में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' प्रदर्शित हुई।

2 min read
Google source verification
सलमान बने सौ करोड़ी 'सुल्तान

सलमान बने सौ करोड़ी 'सुल्तान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सलमान की फिल्म 'दबंग' 20 दिसंबर को प्रदर्शित हुयी है। उनकी यह लगातार 15वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की है। 'दबंग 3' ने अब तक 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस मूवी में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किच्चा सुदीप और महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने काम किया है। सई मांजरेकर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

वर्ष 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'दबंग' ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रूपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म 'रेड्डी' और 'बाडीगार्ड' प्रदर्शित हुई। रेड्डी ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। 'दबंग 2' ने 158 करोड़ रुपये जबकि 'एक था टाइगर' ने 198 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म 'जय हो' ने 111 करोड़ रुपये और 'किक' ने 233 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वर्ष 2015 में सलमान की दो फिल्में 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' प्रदर्शित हुई और दोनो 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 320 करोड़ की कमाई की। वहीं सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ की कमाई की है। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। वर्ष 2016 में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' प्रदर्शित हुई थी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की। वर्ष 2017 में सलमान खान की फिल्म 'टयूबलाईट' प्रदर्शित हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 121 करोड़ की कमाई की।

वर्ष 2017 में ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' प्रदर्शित हुई। 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ष 2018 में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' प्रदर्शित हुई। 'रेस 3' ने 169 करोड़ की कमाई की थी। वर्ष 2019 में ही सलमान की फिल्म 'भारत' प्रदर्शित हुयी है। भारत में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तब्बू की मुख्य भूमिका है। भारत कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है। 'भारत' 1947 से लेकर 60 साल तक की कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209 करोड़ से अधिक की कमाई की है।