
Salman and Priyanka
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम 500 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअल एक मैगजीन ने वैश्विक मनोरंजन जगत को प्रभावित करने वाले 500 लागों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से कई नाम शामिल किए गए हैं, इनमें सलमान और प्रियंका का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही इस सूची में अरबपति अंबानी बंधु मुकेश और अनिल अंबानी के नाम भी शामिल किए गए हैं।
इन लोगों के नाम भी शामिल:
इस सूची में निर्माता-निर्देशक करण जौहर, स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर, एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा, बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर, जी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका और द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के सिद्धार्थ कपूर जैसे शख्सियतों के नाम भी शामिल हैं।
बॉक्स आफिस पर सलमान का राज:
वैरायटी मैगजीन ने यह लिस्ट जारी करते हुए सलमान के बारे में लिखा कि सलमान उस खान तिकड़ी के सदस्य हैं जो दशकों से बॉलीवुड पर काबिज हैं। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं। सर्वाधिक कारोबार करने वाली टॉप टेन फिल्मों में सलमान खान की तीन फिल्में हैं। सलमान की फिल्म जब रिलीज होती है तो लोगों में दीवानगी पैदा करती है। जैसे दक्षिण भारत में रजनीकांत की फिल्में करती हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास इंजीनियरिंग में जाने का विकल्प था, लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद वह मनोरंजन उद्योग में आईं। इसके साथ ही प्रियंका के बॉलीवुड से हॉलीवुड के सफर के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही उनके यूनीसेफ से जुड़े होने और बच्चों के अधिकारों के लिए गुडविल एंबेसडर बनने की भी चर्चा की गई है।
बढ़ाया डिजिटल एंटरटेनमेंट:
मैगजीन ने मुकेश अंबानी के बारे में लिखा कि उन्होंने 30 अरब डॉलर का निवेश कर डिजिटल एंटरटेनमेंट को बढ़ाया। मीडिया में यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सस्ती दरों पर इंटरनेट उपलब्ध कराया है, जिससे लोगों को मोबाइल पर टीवी,म्यूजिक और समाचार मिलते हैं।
लिस्ट में टॉप पर रॉबर्ट ईगर:
500 प्रभावशाली लोगों की इस लिस्ट में टॉप पर वाल्ट डिज्नी कंपनी के चेयरमैन व सीईओ रॉबर्ट ईगर हैं। उनके लिस्ट में टॉप पर रहने में कुछ बड़े अधिग्रहणों का भी योगदान है। इनमें 2012 में स्टार वॉर्स की ओनर लुकासफिल्म (405 करोड़ डॉलर), 2009 में मार्वल (400 करोड़ डॉलर) और 2006 में पिक्सर एनिमेशन (740 करोड़ डॉलर) का अधिग्रहण शामिल है।
Published on:
23 Jul 2018 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
