17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान बने मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर, खुद सीएम ने दी जानकारी

सलमान जल्द ही फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। भारत में कटरीना कैफ उनके अपोजिट हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Birthday Special: Shraddha Kapoor reject Salman Khan film at age 16

Birthday Special: Shraddha Kapoor reject Salman Khan film at age 16

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बनने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। कमलनाथ ने बताया, 'मैंने सलमान से इस बारे में चर्चा की है, उन्होंने भी इस पर हामी भर दी है।'

सलमान खान का पैतृक निवास इंदौर में है। यहीं के कल्याणमल नर्सिंग होम में उनका जन्म हुआ था। सलमान ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी वक्त गुजारा। सलमान के पिता सलीम खान इंदौर में ही पले बढ़े और जवान हुए। बाद में फिल्म इंडस्ट्री के काम के लिए वो मुंबई चले गए। शुरू में एक्टिंग करने के बाद उन्होंने एक सफल और सेलिब्रिटी राइटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

बहरहाल, सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। भारत में कटरीना कैफ उनके अपोजिट हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। गुरुवार को सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।