बॉलीवुड

‘पाकिस्तान कनेक्शन’ के चलते सलमान खान ने रद्द किया ह्यूटन में होने वाला शो! टेरर फंडिंग का था शो का आयोजक

Salman Khan ने कैंसल किया ह्यूटन में होने वाला शो,इवेंट के जरिए भारत के खिलाफ पैसा जुटाता था शो का पाकिस्तानी आयोजक

less than 1 minute read
Feb 06, 2020
Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ह्यूस्टन (Houston Show) में होने वाले अपने शो को कैंसल कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'पाकिस्तान कनेक्शन' होने के चलते शो रद्द किया गया है।खबर है कि सलमान ने शो इसलिए कैंसल किया है, क्योंकि कथित तौर पर इसका आयोजन पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी (Pakistani event manager Rehan Siddiqui) कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का आयोजक रेहान सिद्दीकी पर अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं रेहान पर टेरर फंडिंग का भी आरोप है। सूत्रों की मानें तो रेहान अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए शो के पैसे इक्टठा करता था।रेहान के बारें में सलमान को पता चलते ही उन्होंने शो से किनारा कर लिया है। हालांकि अभीतक ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ये शो 10 अप्रैल को ह्यूटन में आयोजित होना था।

बता दें रेहान सिद्दीकी पर ISI से संबंध रखने का आरोप है।पिछले साल रेहान के खिलाफ #ISIAgentRehanSiddiqi ट्रेंड भी हुआ था।वहीं पिछले साह ही FWICE ने रेहान सिद्दीकी के इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद दिलजीत ने शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

Published on:
06 Feb 2020 08:55 am
Also Read
View All

अगली खबर