5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 साल बाद सोनाक्षी का खुलासा, सलमान की इस शर्त पर मिली थी ‘दबंग’

सोनाक्षी को 'दबंग' फिल्म में उनके रोल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। सलमान द्वारा उनके सामने एक शर्त रख दी गई थी....

2 min read
Google source verification
salman khan sonakshi sinha

salman khan sonakshi sinha

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। सोनाक्षी ने सलमान के साथ फिल्म दबंग से ही अपने अभिनय की शुरुआत की थी। करीब 9 साल बाद एक्ट्रेस ने सलमान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सोनाक्षी को 'दबंग' फिल्म में उनके रोल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। 'दबंग' में रोल के लिए सलमान द्वारा उनके सामने एक शर्त रख दी गई थी। हाल ही में इसका खुलासा सोनाक्षी द्वारा खुद एक इंटरव्यू में किया गया। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90 किलो हुआ करता था और ऐसे में जाहिर है बॉलीवुड में काम पाना उनके लिए आसान कतई भी नहीं था।

सोनाक्षी ने बताया कि सलमान ने कहा कि 'मैं तुम्हें अपनी फिल्म में ले तो लूंगा। हालांकि उससे पहले तुम्हें अपना वजन कम करना होगा। एक्ट्रेस ने बताया उन्हें खाने का काफी शौक था और ऐसे में अचानक खाने पर रोक लगाना बहुत ज्यादा परेशान करने वाला था। सोनाक्षी हाल ही में फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आईं थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग