5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ एक्टर ने ध्रुव राठी को दिया करारा जवाब? प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप के बीच बोले- तूफान को रोक नहीं सकते

Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhruv Rathee Statement: धुरंधर के अभिनेता नसीम मुगल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रोपेगेंडा के आरोपों पर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhurv Rathee Statement

Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhurv Rathee Statement (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhruv Rathee Statement: इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिर्फ अपनी कमाई ही नहीं बल्कि अपने कंटेंट को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जहां एक तरफ दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर ‘प्रोपेगेंडा’ जैसी बहस भी तेज हो गई है। इसी बीच फिल्म में लुल्ली डकैत का किरदार निभाने वाले अभिनेता नसीम मुगल का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है।

ध्रुव राठी ने लगाया प्रोपेगेंडा का आरोप (Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhruv Rathee Statement)

दरअसल, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पहले फिल्म के पहले पार्ट को लेकर ‘प्रोपेगेंडा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। अब उसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीम मुगल ने साफ शब्दों में कहा कि किसी के कह देने भर से फिल्म का असर रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे प्रोपेगेंडा कहना चाहता है तो कह सकता है, लेकिन फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों का समर्थन एक 'तूफान' की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसे रोकना आसान नहीं। नसीम मुगल ने कहा- तूफान को रोक नहीं सकते।

नसीम मुगल का वीडियो हुआ वायरल

दिलचस्प बात यह है कि नसीम मुगल का यह बयान हाल ही का नहीं बल्कि पिछले साल दिसंबर में दिए गए एक इंटरव्यू का हिस्सा है। हालांकि अब जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है, तो ये क्लिप अचानक वायरल हो गई है और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। दर्शक और फिल्म समीक्षक दोनों ही इस बयान को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के महज 16 दिनों के भीतर भारत में लगभग 959 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं दुनिया भर में इसका कलेक्शन 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है।

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म जल्द ही भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाएगी। फिलहाल यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुकी है और भारतीय फिल्मों की ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर बहस जारी (Dhurandhar Actor Naseem Mughal On Dhruv Rathee Statement)

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे देशभक्ति और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसके कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी बीच नसीम मुग़ल का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म की टीम आलोचनाओं से घबराने के बजाय दर्शकों के समर्थन को ज्यादा अहमियत दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग