'मेरा अब्यूजर बड़ा स्टार था'
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है, 'जब मैं ये पोस्ट कर रही हूं तो ये कहकर मुझ पर ही सवाल उठाए जाएंगे कि ये तो शराब पीती है। मेरे बारे में कई बातें की जाएंगी लेकिन मुझे लगता है कि ये लिखना जरूरी है। मैं लिख रही हूं क्योंकि मैंने बेइज्जती अपमान और टॉर्चर झेला है। मेरे साथ गलत करने वाला मेरा एब्यूजर एक सुपरस्टार था। ऐसे में कोई मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ क्योंकि वो किसी का करियर बना और बिगाड़ सकता है। 'किंग ऑफ बॉलीवुड' कहने जाने वाले बड़ी हस्ती ने तो मेरे एब्यूजर को कहा था कि वो एक बहुत प्यारा इंसान है। मैं उस एक्टर को कह रही हूं जिसके लिए मेरे मन में बहुत इज्जत है, लेकिन लिख रही हूं क्योंकि वह आंखों पर पट्टी बांधे खड़ा था।'