17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने एक्जीबिटर्स ने लगाई भाईजान से गुहार

राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने एक्जीबिटर्स ने लगाई भाईजान से गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
सलमान खान

सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से फिल्म एक्जीबिटर्स ने फ़िल्म राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने की गुहार लगाई है। एक्जीबिटर्स की मांग है कि सलमान खान अपनी फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड को ओटीटी प्लेटफॉर्म की अपेक्षा सिनेमाघरों में रिलीज करें। इसको लेकर उन्होंने पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही सिनेमाघर थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत निर्धारित नियमों के आधार पर दी है। लेकिन अभी भी निर्माता अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं कर रहे हैं। जिसका मुख्य कारण यह है कि सिनेमाघर खुलने के बाद भी दर्शक पहले की तरह थियेटर्स में फिल्में देखने नहीं पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। जिसमें अक्षय कुमार, वरुण धवन, विद्युत जामवाल जैसे सितारों की फिल्में भी शामिल है। ऐसे में फिल्म एक्जीबिटर्स ने सलमान खान को पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी फिल्म राधे को ओटीटी की बजाज सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। पत्र में लिखा कि सलमान खान की राधे को इस साल ईद पर ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। इससे सिनेमाघर पहले की तरह दुरुस्त हो सकते हैं ।क्योंकि सलमान खान की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह बात सोशल मीडिया पर सुर्खियों में थी। इस कारण एक्जीबिटर्स ने यह पत्र अभिनेता को लिखा है।