7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashmika Mandanna In Sikandar: सलमान खान की हीरोइन बनेगीं रश्मिका मंदाना, फिल्म ‘सिकंदर’ में करेंगी लीड रोल 

Rashmika Mandanna In Sikandar: रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आएंगी। रश्मिका ने ‘सिकंदर’ में एंट्री की खबर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कन्फर्म की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

May 09, 2024

Rashmika Mandanna In Sikandar

रश्मिका मंदाना सलमान खान

Rashmika Mandanna In Sikandar: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की डिटेल्स सामने आ रही हैं। फैन्स जानना चाह रहे थे कि इस फिल्म में उनके साथ लीड हीरोइन के रोल में किसे किया जाएगा? इस सवाल का जवाब सामने आ गया है और फिल्म की एक्ट्रेस का नाम जानने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

'सिकंदर' में सलमान के साथ लीड रोल में होंगी रश्मिका मंदाना

नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही 'सिकंदर' में रश्मिका के आने की खबर ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कन्फर्म की गई। पहले 'पुष्पा' और फिर 'एनिमल' की धुआंधार सक्सेस के बाद रश्मिका बहुत डिमांड में हैं। सलमान के साथ फिल्म में आना उनके करियर को अल्टीमेट ऊंचाई पर ले जाएगा। मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट करते हुए लिखा, ''सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट स्टार करने के लिए फैबुलस रश्मिका मंदाना का स्वागत है! ईद 2025 पर इन दोनों का मैजिक स्क्रीन पर अनफोल्ड होगा, जिसे देखने का इंतजार करना बहुत मुश्किल है।

रश्मिका ने भी कन्फर्म किया सिकंदर में अपना रोल

रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'सिकंदर' से जुड़ने की अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। फैंस के साथ अपडेट शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, 'आप लोग बहुत लंबे समय से मुझसे, अगली अपडेट पूछ रहे थे, जो ये रही, सरप्राइज! मैं 'सिकंदर' का हिस्सा बनने में बहुत गर्व और सम्मान महसूस कर रही हूं।'