7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैकी श्रॉफ की पत्नी संग किया था सलमान ने अपना पहला एड, डायरेक्टर की पत्नी को कर थे इंप्रेस

क्या आपको पता है कि सलमान खान का पहला ऐड कौन सा था? सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया ।
2 min read
Google source verification
salman_khan_first_ad_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं। सलमान खान की आज हर फिल्म सुपरहिट होती हैं। राजश्री प्रोडक्शन की सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फ़िल्म मैंने प्यार किया से सलमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान का पहला ऐड कौन सा था? सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया ।

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके पहले ऐड के बारे में बताते हैं। हाल ही में तारा शर्मा शो में सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें पहला ऐड मिला था। सलमान कहते हैं, 'एक दिन मैं सी रॉक क्लब में स्विमिंग कर रहा था। वहां एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहनकर निकली । मैंने उसे इंप्रेस करने के लिए पानी में छलांग लगा दी और अजीबो-गरीब तरीके से स्विमिंग करने लगा।

उसके बाद सलमान ने कहा कि इसके बाद मुझे फार प्रोडक्शन से कॉल आया । उन्होंने कहा कि वो मुझे एक ऐड में कास्ट करना चाहते हैं । मैं हैरान रह गया कि ये ऑफर मुझे कैसे मिला। मैं अपनी आंटी के साथ कैलाश से मिलने पहुंचा ।''मैंने उनसे कहा कि ठीक है मैं ऐड कर लूंगा लेकिन आपको मेरा नंबर किसने दिया। तब उन्होंने बताया कि जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है । उसी ने मुझे बताया कि तुम अच्छी स्विमिंग कर लेते हो । सलमान खान का पहला एड जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के साथ था।