4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर का डूबता कॅरियर सवारने के लिए आगे आए सलमान, उनके लिए बनाएंगे खास फिल्म

सलमान खान हमेशा लोगों से लेकर स्टार्स तक मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी दिलदारी से हर कोई वाकिफ हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 20 May 2018, 10:33 AM IST

salman khan

salman khan

सलमान खान लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री के भाईजान हैं। वह हमेशा लोगों से लेकर स्टार्स तक मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी दिलदारी से हर कोई वाकिफ हैं। उन्होंने कई लोगों का कॅरियर बनाने और संवारने में मदद की और अब बॉबी देओल की बारी है।

जी हां सलमान खान का देओल्स के साथ करीबी का नाता है। धर्मेंद्र , सलमान खान को अपने बेटे जैसा मानते हैं। कुछ वक्त से बॉबी देओल का कॅरियर कुछ ठीक नहीं चल रहा। यही वजह है कि सलमान ने उनकी मदद करने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म दबंग 3 का काम खत्म करने के बाद एक फिल्म प्रोड्यूस करेंगे जिसमें बॉबी देओल सोलो लीड रोल में होंगे। इस फिल्म में एक्शन से लेकर नाच गाने तक सबकुछ शामिल होगा। कहा जा सकता है कि फिल्म पूरी तरह से टिपिकल हिंदी फिल्म की तरह होगी। हालांकि अभी फिल्म की बाकी डिटेल्स पर अभी काम चल रहा है।

वैसे बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान ने बॉबी की मदद की हो। इससे पहले रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' में भी बॅाबी अहम् रोल में हैं। ये फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है। बता दें कि बॉबी देओल 'रेस 3' में वह किरदार निभा रहे हैं जिसे करने से सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और इमरान हाशमी जैसे अभिनेताओं ने मना कर दिया था। बाद में सलमान के कहने पर ही बॉबी ने इस फिल्म में काम करने की रजामंदी दे दी।

इसके अलावा जल्द ही धर्मेन्द्र , सनी और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' आने वाली है और इस फिल्म के एक गाने में सलमान स्पैशल अपीयरेंस देंगे। गौरतलब है कि आखिरी बार बॉबी फिल्म 'पोस्टर ब्वाॅयज' में दिखाई दिए थे। बॉबी , इस साल बनने वाली 'हाउसफुल 4' में भी अक्षय कुमार एंड गैंग का हिस्सा होंगे।