
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग आधा दर्जन गोलियां चली
Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग आधा दर्जन गोलियां चली हैं। इस हमले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले के ये 5 प्वाइंट्स बताते हैं कि सलमान खान के ऊपर हमला करने की कोशिश की गई थी। आइए समझते हैं क्या है पूरा माजरा।
ईद के मौके पर सलमान खान अपने घर की बालकनी से फैंस को इस मौके पर बधाई दी थी। एक्टर ने ईद के दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की अपडेट भी दी थी। सलमान खान को देखने एक्टर के घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ पहुंची थी। ईद का जश्न मनाने वाली जगह पर ही कुछ दिनों बाद सुबह के लगभग 4:45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। एक्टर के साथ हुआ पूरा माजरा बताता है कि उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग आधा दर्जन गोलियां चला कर सलमान खान पर डायरेक्ट निशाना साधा गया है।
सलमान खान को डराने-धमकाने के लिए उनके घर के बाहर फायरिंग की गई है। एक्टर को डराने और धमकाने के लिए उनके घर के बाहर से ज्यादा और क्या सही जगह हो सकती है। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का 'दबंग' कहा जाता है। एक्टर देश के भी प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं। सलमान खान का राजनेताओं में भी दबदबा है। ऐसे में सलमान खान के घर की बिल्डिंग को निशाना बनाना इस बात का इशारा दे रहा है कि गिरोह सलमान खान को डराने- धमकाने की कोशिश की जा रही है।
सलमान खान ने ईद के दिन जिस बालकनी में खड़े होकर फैंस से मिले थे। एक्टर के घर की उसी बालकनी में गोलियों के निशान मिले हैं। सलमान खान के उसी बालकनी में फायरिंग संकेत दे रहा है कि गिरोह एक्टर को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर को उसी बालकनी में मौका मिलते ही गोलियों से दाग देने की कोशिश कर रहे हैं।
सलमान खान को ये धमकी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले भी एक्टर को गैंगस्टर से धमकियां मिलती रहती थीं। सलमान खान को साल 2018 से धमकियां मिल रही हैं जो उनके काला हिरण मामले से जुड़ी हुई है। साल 2022 और 2023 में सलमान को आधिकारिक धमकी मिली थी। सलमान खान को पहली धमकी एक लेटर के रूप में मिली थी। एक्टर को दूसरी धमकी मेल के जरिए मिली थी। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग का सीधे तौर पर एक्टर को मिलीं पिछली धमकियों से लिंक है।
सलमान खान देश के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। एक्टर को धमकी मिलना ये बताता है कि गिरोह कितना बेखौफ है वो सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलवा रहा है। सलमान खान के घर के बाहर हुई घटना साधारण नहीं है। सलमान खान के घर के बाहर जांच करने के लिए मुंबई पुलिस के साथ एटीएस फोर्स, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके मौजूद थी।
Updated on:
14 Apr 2024 02:19 pm
Published on:
14 Apr 2024 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
