
Salman_Khan
सलमान खान ने अपनी नई हीरोइन तलाश करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। अगर आप सलमान की फैंस तो आप भी बन सकती हैं उनकी हीरोइन आैर उनके साथ कर सकते हैं काम। लेकिन इसके लिए बस आपको करना होगा ये काम? अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार ऐसा क्या करना होगा तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको अपनी प्रतिभा एक वीडियो भेजना होगा जिसके जरिए आपका चुनाव हो सकता है।
सुपरस्टार सलमान इन अपनी अगली फिल्म के लिए 'बिंगइनटच' मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से नई प्रतिभाएं तलाश रहे हैं। सलमान ने मंगलवार को एक मिनट का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा है, 'आज मुझे महसूस हो रहा है कि मैं आपके लिए कुछ करूं। नहीं समझे? मैं आपको बताऊंगा। परिवार के लिए बीइंगइनटच...एक खास तोहफा है। तोहफा यह है कि इस एप्लिकेशन में स्पेशल ऑडिशन सेक्शन है।
उन्होंने कहा, 'आप सभी प्रतिभाशाली हैं... कोई नर्तक है, गायक है या अभिनेता। इसलिए इस एप्लिकेशन पर प्रोफाइल और वीडियो लिंक डालकर अपनी प्रतिभा को सामने लाएं।' सलमान ने कहा कि निर्देशक मुकेश छाबड़ा द्वारा वीडियो लिंक को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'एक बार आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो हम मिलेंगे। कहां? सेट पर।'सलमान (51) ने कहा कि पहली प्रतिभा वह फिल्म की नायिका के चयन के लिए देख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम पहली जो प्रतिभा देख रहे हैं, वह सलमान खान की अगली फिल्म की नायिका के चयन के लिए है। ऑल द बेस्ट...जल्दी से प्रोफाइल भेजो।'
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी है। बस दो दिन में सलमान की फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है। इसके बाद सलमान खान बिग बॉस सीजन 11 और अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी होने वाले है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
Updated on:
20 Sep 2017, 5:23 PM IST
Published on:
20 Sep 2017, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.