scriptक्या आप जानते हैं सलमान खान को हैं किन चीज़ो का शौक, महंगी गड़ियों से लेकर साइकिल्स तक है शामिल | Salman Khan Love Luxury carS and cycles | Patrika News

क्या आप जानते हैं सलमान खान को हैं किन चीज़ो का शौक, महंगी गड़ियों से लेकर साइकिल्स तक है शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2019 11:55:12 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) मना रहे हैं 54वां जन्मदिन
सलमान खान (Salman Khan) के फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां
महंगी कारें और साइकिल्स का रखते है शौक

सलमान खान को हैं महंगी कारों और साइकिल्स का शौक

सलमान खान को हैं महंगी कारों और साइकिल्स का शौक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुल्तान और भाईजान यानी की सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन की धूमधाम बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। सलमान खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ (Dabangg 3) रिलीज़ हुई थी। देशभर में नागरिकता संशोधन की वजह से फिल्म के कई शो खाली गए लेकिन फिर भी सलमान खान की फिल्म ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे साफ होता है कि आज भी सलमान खान के फैंस की गिनती में कोई कमी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें : सई मांजरेकर के संग डांस करते हुए दिखाई दिए सलमान खान, वीडियो हो रहा है वायरल

salman khan

वहीं आज सलमान खान (Salman Khan) 54 साल के हो गए हैं। सलमान खान जहां अपने बड़े दिल के जाने जाते हैं वहीं वो अपने कई शौक की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान को सबसे ज्यादा शौक है तो वो है महंगी कारें और मोटरसाइकिल्स का, जी हां सलमान खान के पास कई मंहगी कारें और मोटरसाइकिल्स हैं। उन्हें अक्सर मुंबई की सड़को पर साइकिल पर घूमते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं सलमान खान को बिना शर्ट पहने घूमना काफी पसंद है। सलमान खान ही वो एक्टर थे जिन्होंने फिल्मों में बिना शर्ट के शूट करने का ट्रेंड जारी किया था। सलमान खान की कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें उन्हें बिना शर्ट के देखा गया है। फैंस को भी सलमान का ये अदांज काफी लुभाता है।

salman khan

हिंदी सिनेमाजगत पर आज इतने सालों बाद भी सलमान खान छाए हुए हैं। वो अपने फिल्मी करियर के ऐसे मुकाम पर हैं जहां पर उनके पास शोहरत के साथ नाम भी है। वहीं सलमान खान ने अपनी संस्था बींग ह्यूमन (Being Human) के जरिये कई जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं, उनके ‘बीइंग ह्यूमन’ नाम से कई स्टोर हैं, इसके जरिये जो भी कमाई होती है उसे वे भलाई के कार्यों में लगाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो