
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' ने बॉक्स आॅफिस पर सफलता के झंडे गाड दिए हैं। बता दें कि 'टाईगर जिंदा है' सलमान के करियर की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं अली अब्बास जफर काफी समय से टाईगर पार्ट 3 की प्लानिंग कर रहे हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का तीसरा पार्ट सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट वहां से शुरू होगा, जहां एक था टाईगर खत्म हुई थी।
इस पार्ट की सबसे बडी बात यह है कि इसमें सलमान खान हीरो नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में सलमान खान का कैमियो हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान के बिना टाईगर का पार्ट 3 कैसे बन सकता है। एक और सवाल आप के मन में चल रहा होगा कि अगर फिल्म में सलमान खान हीरो नहीं होंग तो हीरो होगा कौन। बता दें कि टाईगर पार्ट 3 की असली हीरो कैटरीना कैफ होंगी दरअसल टाईगर पार्ट 3 जोया की कहानी होगी। गौरतलब है कि 'एक था टाईगर' और 'टाईगर जिंदा है' दोनों पार्ट में कैटरीना ने जोया का किरदार निभाया था। अब टाईगर पार्ट 3 में दिखाया जाएगा कि कैसे एक आईएसआई एजेंट एक हाउसफाइफ और मां बन जाती है। वहीं
टाईगर ज़िंदा है का क्लाईमैक्स शानदार था और इसी क्लाईमैक्स ट्विस्ट से तय हो चुका था कि सलमान खान और अली अब्बास ज़फर वाकई पार्ट 3 की प्लानिंग में जुट गए हैं। बता दें कि सलमान की 'टाईगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। सलमान की यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सलमान की यह तीसरी फिल्म है जो कि 300 करोड के क्लब में शामिल हो गई। इतना ही नहीं यह फिल्म सलमान के करियर की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टाईगर जिंदा है ने अब तक 323 करोड़ रुपए की कर कर ली है।
Updated on:
15 Jan 2018 08:05 pm
Published on:
15 Jan 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
