बॉलीवुड

सलीम खान की वजह से सलमान खान की मां को झेलना पड़ा था डिप्रेशन का बोझ, दूसरी शादी से थे नाखुश

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। सलीम खान हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों पिता की दुसरी शादी से खुश नहीं थे सलमान खान।

2 min read
Mar 05, 2022
Salman Khan mother had to face depression because of father Salim Khan

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेत सलमान खान के पिता सलीम खान ने सलमा से शादी रचाई थी। जिससे उनके 4 बच्चे हुए। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान सलीम खान को हेलन से प्यार हो गया। बता दे कि 50 से 60 की दशक में हेलन हिंदी सिनेमा पर राज किया करती थी। उनकी खूबसूरती को लाखों लोग दिवाने थे। साथ ही उनके डांस के भी करोड़ो लोग दिवाने थे।

इसी को दौरान सलीम खान भी उनकी ख़ूबसूरती पर लट्टू हो गए और इनका प्रेम-संबंध एक समय पर बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहने लगा था। अक्सर दोनो के रिश्तों को लेकर अफवाहें सुर्खियों में बने रहते थे। इसके बाद सलीम खान ने हेलन से शादी कर लिया और हेलन को शादी करके अपने घर ले आएं। खबरों की माने तो हेलन से शादी के बाद सलमान और सलीम के रिश्तों में काफी दरार आ गया था।

कहा तो यह भी जाता हैं कि- हेलन के घर लाने के बाद सलमान खान पिता सलीम खान से काफी नाराज हो गए थे। वहीं उनकी पहली पत्नी सलमा भी उनसे बहुत नाराज थी। इतना ही नहीं बल्कि शुरुआत में हेलन को घर के किसी भी सदस्य ने नहीं स्वीकारा था और न उनसे कोई बात करता था।

एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा खुद सलीम खान ने किया था कि- वे तब बच्चे थे, हेलन के प्रति उनका रुखा व्यवहार दिखता था। वह उस समय वैसा ही किया करते थे। जैसा वह अपनी मां को करते हुए देखते थे। सलमा ने शुरुआत में हमारे रिश्ते को जल्दी स्वीकार नहीं किया था।

सलमान की मां सलमा सलीम के दुसरे शादी के बाद से ही डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। सलमा कि इस हालत को देखकर सलमान काफी नाराज हो गए थे। जब सलमा को पहली बार हेलेन और उनके पति सलीम खान के रिश्ते के बारे में पता चला था तो वो बुरी तरह टूट चुकी थी। इस दौरान उनके चारों बच्चों ने उनको संभाला था।

Updated on:
05 Mar 2022 04:55 pm
Published on:
05 Mar 2022 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर