22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 साल बाद साथ काम करने वाले थे सलमान और श्रीदेवी लेकिन..

सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले श्रीदेवी को एक फिल्म ऑफर की थी

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 25, 2018

Salman and Sridevi

Salman and Sridevi

श्रीदेवी के असमय निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड गई। बता दें कि श्रीदेवी अब आखिरी बार शाहरुख की आगामी फिल्म 'जीरो'में नजर आएंगी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने कैमियो रोल किया है। वहीं सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले श्रीदेवी को एक फिल्म ऑफर की थी। सलमान की यह फिल्म एक बेटे और मां के बीच के संबंधों की कहानी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट श्रीदेवी को भेजी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी और वह इस फिल्म के लिए हां करने वाली थी। यह उस समय की बात है जब श्रीदेवी को फिल्म मॉम आॅफर हुई थी। इस पर श्रीदेवी ने सलमान की फिल्म को होल्ड पर डाल दिया और मॉम की शूटिंग शुरू की। माना जा रहा था कि श्रीदेवी इस फिल्म में काम ज़रूर करती और ऐसा होता तो सलमान खान और श्रीदेवी पूरे 23 साल बाद साथ काम करते। बता दें कि इससे पहले सलमान और श्रीदेवी फिल्म 'चंद्रमुखी' और 'चांद का टुकड़ा' में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया था। सलमान खान अभिनेत्री श्रीदेवी से दो साल छोटे थे। 'चांद का टुकड़ा' फिल्म ने उस समय पर 13 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था।

हार्ट अटैक से हुआ श्रीदेवी का निधन:
बता दें कि श्रीदेवी दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थी। वहां शनिवार देर रात करीब 11 से 11.30 बजे उनको हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि श्रीदेवी मात्र 54 साल की थीं और उन्होंने अपने करियर के 50 साल पूरे किए थे। वो चार साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी मौत की खबर से हर कोई सकते में हैं। श्रीदेवी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स उन्हें याद कर रहे हैं और अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे कि अचानक ये क्या हो गया।