
salman khan ganesh visarjan celebration
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बीच देशभर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूम मची हुई है। लोग इस महामारी(Coronavirus) बीच भी बिना किसी डर के बप्पा की श्रद्धा में डूबा नजर आ रहा है। फिर चाहे आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड से जुड़ा कलाकार, चारों ओर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की खूब धूम मची हुई थी। हस साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के त्योहार को शानदार अंदाज में मनाते हुए नजर आए। सलमान खान (Salman Khan video viral) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने परिवर के साथ बिध्नहर्ता गणेश जी आरती कर रहे थे। इतना ही नही आरती के बाद सलमान ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को मिठाई के डिब्बे भी बांटे। सलमान खान के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on
सलमान खान (salman khan ganesh visarjan celebration) हर साल अपने परिवार के साथ मिलकर गणेश बप्पा की का स्वागत बड़ी ही धूमधाम के साथ करते है। उनका यह सराहनीय काम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है। सलमान खान ने इस साल भी गणेश जी की पूरे विधी विधान के अनुसार पूजा की। पूजा के दौरान उनकी गर्लफ्रैंड यूलिया वंतुर(salman khan girlfriend iulia vantur) भी नजर आई। हैं। आरती के समय सलमान खान अपने प्रिय भांजे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं तो वहीं एक वीडियो में एक्टर अपनी भांजी के साथ खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह मीडिया वालों को मिठाई के डिब्बे बांटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही सलमान खान के अंदाज की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on
बता दें कि इस बाद बॉलीवुड में गणेश उत्सव की काफी धूम रही है। सलमान खान (Salman Khan) के अलावा शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर जैसे कलाकारों के घर बप्पा पधारे थे. सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा. इसके अलावा सलमान कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगे।
Updated on:
24 Aug 2020 03:54 pm
Published on:
24 Aug 2020 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
