
salman khan vs akshay kumar
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते थियटर्स तीन महीने से ज्यादा समय से बंद हैं। अब हालात सामान्य होने पर कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो सकती हैं। इनमें 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई', '83', 'सूर्यवंशी' और 'पृथ्वीराज' शामिल हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, सलमान खान 'राधे' को दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं जबकि अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज पहले ही तय हो चुकी है। अगर दिवाली पर सिनेमाघर खुले, तो दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होने की संभावना है।
10 दिन की शूटिंग बाकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की फिल्म 'राधे' की महज 10 दिन की शूटिंग बाकी है, जिसमें एक गाना और क्लाइमैक्स शूट होना है। पोस्ट प्रोड्क्शन का काम लॉकडाउन में ही शुरू हो गया था। वे चाहते हैं कि उनकी 'राधे' दिवाली पर रिलीज हो। क्योंकि क्रिसमस अभी दूर है। तब तक फिल्म की रिलीज को रोकने से ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस फिल्म की रिलीज के बाद सलमान अपनी आगामी फिल्म 'गन्स ऑफ नॉर्थ' पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' पहले से तैयार है और निर्माता जब फैसला लें, रिलीज की जा सकती है।
अपकमिंग फिल्में
बात करें सलमान और अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की, तो दोनों के पास बड़े बजट की कई फिल्में हैं। सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' जल्द रिलीज होगी। वहीं अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' में नजर आएंगे। रणवीर सिंह की '83' इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
बड़े एक्टर्स की ओटीटी पर एंट्री
सिनेमाघर बंद होने के चलते निर्माता अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। अक्षय और अजय देवगन सहित कई बड़े अभिनेताओं की फिल्में रिलीज होंगी। 'लक्ष्मी बम', 'भुज', 'सड़क 2','बुलरन','दिल बेचारा', 'खुदा हाफिज' और 'लूटकेस' जैसी फिल्में एक के बाद एक डिजिटल पर जल्द ही रिलीज होंगी। इनमें से कुछ फिल्मों स्ट्रीमिंग डेट घोषित हो चुकी हैं।
Published on:
04 Jul 2020 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
