फिल्म का निर्देशन 'रेड' और 'रेड 2' बनाने वाले राज कुमार गुप्ता कर रहे थे। उन्होंने खुद पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार थी और सलमान खान ने इसे सुनकर तुरंत हां भी कर दी थी। लेकिन फिल्म के लिए जो बायोपिक राइट्स लिए गए थे, वे एक्सपायर हो गए और उन्हें रिन्यू नहीं किया गया। इस वजह से प्रोजेक्ट को रोकना पड़ा।