7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के खुद के नौकर ने कर दी थी सलमान की पिटाई, ऐसा था पिता सलीम खान का रिएक्शन

सलमान खान को अपने इस हरकत के वजह से खानी पड़ी थी अपने ही घर के नौकर से मार फिर कर दी थी सलीम खान को शिकायत। जाने फिर सलीम खान ने क्या किया…

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Mar 27, 2022

Salman Khan's servant had beaten up Salman Khan

Salman Khan's servant had beaten up Salman Khan

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अक्सर अपने पुराने किस्सों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान से जुड़ी हर एक खबर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दर्शक सलमान खान की हर एक फिल्म देखना काफी ज्यादा पंसद करते हैं। यहां की उनकी फॅलाप फिल्में भी 100 करोड़ से ऊपर कमा लेती हैं। इससे आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भले ही आज के जमाने में सलमान की लोकप्रियता काफी अधिक हो लेकिन एक समय उनके नौकर ने उनकी पिटाई कर दी थी। चलिए जानते हैं पूरा मामला

सलमान खान ने खुद इस बात का खुलाशा कपिल शर्मा के शो में किया था। सलमान खान ने बताया था कि वह जब बच्चे थे तो वह काफी ज्यादा नटखट हुआ करते थे। उनकी हर एक हरकत बेकार हुआ करती थी। वह अक्सर अपने पिता से अपनी हरकतों के कारण डाट खाते थे। ऐसी ही एक बार उनके पिता यानी सलीम खान किसी कारण बाहर गए हुए थे और उनके घर में नई पेंट हुई थी।

सलमान खान आगे कहते हैं कि नई पेंट काफी साफ- साफ थी। तो ऐसे में वह और उनके भाई अरबाज खान दोनों अपने घर के दीवार पर लात से मारना शुरु कर दिया। वह दोनो दीवार पर लात मारने के दौरान यह देख रहे थे कि कौन कितना ऊपर लात मारता हैं। इसी को देखने के लिए दोनों ने अपनी पूरा बल लगा कर दीवार पर लात मारना शुरु कर दिया था।

सलमान खान आगे बताते हैं कि उनके इस खेल के दौरान उनके घर के नौकर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था। फिर क्या था उनके नौकर ने उन्हें रोकने के लिए उन्हें थप्पर जड़ दिया। जब नौकर ने मारा तो दोनो रोने लगें और इस बात की शिकायत अपने पिता से भी की। उनके पिता ने नौकर को बुलाया और पूछी की ऐसा तुमने क्यों किया। जिसपर नौकर ने कह दिया की वह दोनो नई पेंट हुई दीवार को गंदा कर रहे थे। जिसे सुनने के बाद क्या था सलीम खान ने सलमान और अरबाज को 2 चाटा और मारा।

वहीं सलीम खान ने एक बार कपिल शर्मा शो में इस बात का खुलासा किया था कि उनके घर के नौकर काफी पुराने और वफादार हैं। उनकी पत्नी अपने घर के नौकर की काफी ज्यादा इज्जत करती हैं। इसके साथ ही सलमान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म tiger 3 के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगें।