1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरेआम करण जौहर से बोले सलमान, मेरे साथ दोबारा काम करो!

सलमान ने हाल ही में मनाए गए जश्न में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 Oct 2018, 1:36 AM IST

SALMAN KHAN

SALMAN KHAN

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जश्न का हिस्सा बने अभिनेता सलमान खान ने फिल्मकार करण जौहर से आग्रह किया कि वह उनके साथ एक बार फिर काम करें। सलमान ने कहा कि करण आज हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे 'व्यस्त व्यक्ति' हैं। सलमान ने हाल ही में मनाए गए जश्न में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया।

'कुछ कुछ होता है' में अमन मेहता की भूमिका निभाने के लिए तैयार होने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, 'करण जौहर ने मेरी बहन अलवीरा से मुलाकात की और उन्होंने उससे कहा, 'यह मेरी पहली फिल्म है और मैंने काजोल और शाहरुख खान को फिल्म में लिया है। फिल्म के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार के लिए मैं किसी स्टार की तलाश में हूं, पर मुझे कोई स्टार मिल नहीं रहा है'।'

उन्होंने कहा, 'तब मेरी बहन अलवीरा ने मुझसे कहा, 'वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और ये उनकी पहली फिल्म है और तुम्हें उनकी पहली फिल्म में मदद करनी चाहिए।' इसके बाद करण जौहर मुझसे एक पार्टी में मिले। मैंने उनसे कहा कि मैं उनकी फिल्म अपनी बहन, यश (जौहर) अंकल, हीरू (जौहर) आंटी, करण जौहर और शाहरुख खान की वजह से करने के लिए तैयार हूं। इस तरह मैं इस फिल्म का हिस्सा बना।'

सलमान ने कहा कि उन्हें फिल्म की रोमांटिक कहानी बहुत पसंद आई थी। अंत में सलमान ने करण से मजाकिया अंदाज में कहा, 'यार, किसी दिन मेरे साथ दोबारा काम करो।'