
सलमान की दुल्हनिया बनने वाली थी ये एक्ट्रेस
Salman Khan Wedding Untold Story: सलमान खान की प्रोफेशनल जीवन की तरह ही उनकी व्यक्तिगत जीवन भी बहुत चर्चा में रहती है। उन्होंने हाल ही में अपना 58वां जन्मदिन मनाया है, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उनके फैंस को हमेशा उनकी शादी का इंतजार रहता है। एक समय ऐसा आया था जब सलमान खान की शादी की तैयारी चल रही थी और उनके विवाह के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन फिर भी उनकी शादी नहीं हुई। आइए जानते हैं कि सलमान खान की कब और किससे शादी होने वाली थी।
सलमान का इन एक्ट्रेसेस के साथ था अफेयर
सलमान खान का बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर की खबरें थी, जैसे कि कटरीना कैफ, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी आदि। लेकिन सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता काफी समय तक चला और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। उनकी शादी के कार्ड भी छपे गए थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी। सलमान खान की शादी को लेकर लिखी गई किताब "बीइंग सलमान" में इसका जिक्र है।
इस तारीख को होने वाली थी शादी
किताब में लिखा है कि शादी का कार्ड कुछ लोगों के पास पहुंचा था लेकिन शादी नहीं हो सकी। सलमान खान की शादी की तारीख 27 मई, 1994 थी, लेकिन संगीता बिजलानी ने आखिरी मिनट पर शादी करने से मना कर दिया था। बुक 'बीइंग सलमान' में सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते के टूटने की वजह बताई गई है कि उन दिनों सलमान खान की नजदीकियां सोमी अली के साथ बढ़ रही थीं।
इस बात की जानकारी संगीता बिजलानी को मिल गई थी। उसके बाद संगीता बिजलानी ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था। संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी नहीं हो पाई, लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी की थी और 2010 में उनका तलाक हो गया था।
Updated on:
02 Jan 2024 08:13 pm
Published on:
02 Jan 2024 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
