
Salman Khan
नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग-3' को लेकर काफी बिजी नजर आ रहे है। क्योकि सलमान खान को इस फिल्म से काफी लगाव है। अभी हाल ही में हुआ एक खुलासे में उन्होनें बताया कि मैं चुलबुल पांडे के अस्तित्व को हकीकत में महसूस करता हैूं। साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' के साथ सलमान(Salman) ने सबसे पहले इस किरदार को निभाया था और अब उनका यह किरदार उनके प्रशंसकों के साथ हर छोटे बड़ें लोगों को काफी पंसद आया था। जिससे वो काफी मशहूर हो गए। लेकिन इस बार सलमान(Salman Khan) 'दबंग 3' में कुछ खास अंदाज के नजर आने वाले हैं।
सलमान ने कहा कि मैं पिछले नौ सालों से चुलबुल पांडे के अस्तित्व को हकीकत में महसूस करता आ रहा हूं। दर्शकों ने इस किरदार को जितना प्यार व समर्थन दिया है उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने इस बारे में खुलासा किया कि चुलबुल पांडे उनके लिए महज एक किरदार नहीं है बल्कि एक खास व्यक्तित्व है जिसे वह अपनाना पसंद करते हैं।
सुपरस्टार ने यह भी कहा, जब भी मैं पुलिस की वर्दी पहनकर मूंछे लगाता हूं, तो फिर मैं सलमान खान नहीं बल्कि खुद को चुलबुल पांडे महसूस करता हूं। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरबाज खान और निखिल द्विवेदी इसके निर्माता हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज, अमोल गुप्ते, माही गिल और टीनू आनंद भी हैं। फिल्मकार-अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 'दबंग 3' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है।
Updated on:
12 Dec 2019 04:57 pm
Published on:
12 Dec 2019 04:56 pm
