
Sara Ali Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बारे में बात करें तो वो अपने अभिनय के साथ एक संस्कारी लड़की के रूप में भी पहचानी जाती है। उनका नेचर फैंस के दिलों को छू जाता है। इसी तरह से उन्होनें कुछ ऐसा कर दिखाया कि सलमान नें खुद आगे बढ़कर उन्हे गले लगा लिया। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के इस हफ्ते के वीकेंड वार में सारा अली खान अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म 'लव आज कल' को प्रमोट करने पहुंची थीं। यहां पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने फिल्म प्रमोट करने के दौरान काफी मस्ती की। हालांकि बिग बॉस (Bigg Boss) का यह एपिसोड एयर हो चुका है, लेकिन सारा अली खान, सलमान खान और कार्तिक आर्यन का एक बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अली खान सलमान खान (Salman Khan को आदाब करती हैं तो बॉलीवुड के सुपरस्टार बहुत ही प्यार से उन्हें गले लगा लेते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने सलमान खान और कार्तिक आर्यन के साथ अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को लगभग 30 लाख बार देखा जा चुका है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। हालांकि सारा अली खान के पापा सैफ अली खान ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर कोई बहुत अच्छा रिएक्शन नहीं दिया है।
Updated on:
21 Jan 2020 02:40 pm
Published on:
21 Jan 2020 02:39 pm
