सोशल मीडिया पर सलमान की एक पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में सलमान ने अपने ब्रैंड को प्रमोट करते हुए ही एक फोटो साझा की है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। इन दिनों सलमान बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार के दौरान नजर आते हैं। साथ ही वो फिल्मों की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा सलमान अपने बींग ह्यूमन (Being Human) के अलग-अलग प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करने में लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर सलमान की एक पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में सलमान ने अपने ब्रैंड को प्रमोट करते हुए ही एक फोटो साझा की है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शर्टलेस फोटो शेयर की है। तस्वीर में वो अपने घोड़े पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और रफ लुक दे रहे हैं। इस फोटो में सलमान की बॉडी कमाल की नजर आ रही है। उनका वर्कआउट बॉडी पर साफ दिखाई दे रहा है। सलमान ने जैसे ही अपनी माचो वाली फोटो पोस्ट की फैंस ने कमेंट की झड़ी लग गई। जाहिर है कि ये फोटो सलमान के फार्महाउस की है। लॉकडाउन के दौरान भी सलमान अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते थे। जो अब भी साफ दिखाई दे रहा है।
Being Human autumn/winter collection coming v soon... @bebeinghuman pic.twitter.com/EyNcl0aP1i
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 16, 2020
सलमान की फोटो पर कोई डैशिंग भाई कमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें बॉडी बिल्डिंग आइकॉन ऑफ इंडिया बता रहा है। एक यूजर ने सलमान के लिए लिखा- फिटनेस का बाप। सलमान 54 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी बॉडी को देखकर कोई भी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। सलमान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि सलमान जल्द ही फिल्म राधे: द मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे।
Bodybuilding Icon of India 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/yMRfq5xgO7
— Prem (@Being_Prem___) November 16, 2020
Fitness Ka Baap !! #SALMANKHAN
— Dr. Hagemaru (@Real_Hagemaru) November 16, 2020
Love You Bhai!!!:))) pic.twitter.com/VIUdrJAYrn