4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 जुलाई को रिलीज होगी सलमान खान की ‘सुल्तान’

पाकिस्तान में सलमान की 'सुल्तान' को मिलेगी कड़ी टक्कर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jun 28, 2016

sultan movie trailer

sultan movie trailer

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुल्तान' 6 जुलाई 2016 बुधवार को रिलीज हो रही है। इसी दिन ईद होने की संभावना है। इसी वजह से निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की पुष्टि की है।

ट्वीट के जरिए दी जानकारी
जफर ने ट्वीट किया है कि 'सुल्तान' 6 जुलाई 2016 को रिलीज होगी। यह यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म हरियाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने भी एक्टिंग की है। निर्देशक ने फिल्म का मुख्य गीत भी शेयर किया जो सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया है। गौरतलब है कि सलमान की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा सलमान के कोच के रूप में एक महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं।


सुल्तान अली खान पर आधारित है फिल्म
सुल्तान फिल्म भारतीय ओलंपियन पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित फिल्म है। लेकिन इस बार सलमान की नई फिल्म सुल्तान को पाकिस्तान में कई कलाकारों से सजी पाकिस्तानी फिल्म 'सवाल 700 करोड़ डॉलर का' से कड़ी चुनौती मिल सकती है।


एकसाथ रिलीज होगी दोनों फिल्में
पाकिस्तान के सिनेमाघरों में 'सवाल 700 करोड़ डॉलर का' और 'सुल्तान' दोनों एकसाथ रिलीज होंगी। पाकिस्तानी फिल्म सवाल 700 करोड़ डालर का में वहां के स्थानीय दिग्गज कलाकार गुलाम मोहिनुद्दीन, शामोन अब्बासी, जावेद शेख, इस्माइल तारा, नय्यर एजाज, इफ्तिकार ठाकुर ने काम किया है।

ये भी पढ़ें

image