4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक बच्चन ने तलाक की खबरों और ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, किए कई खुलासे

Abhishek Bachchan On Aishwarya Rai Marriage: अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने तलाक की खबरों पर भी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐश्वर्या के स्टारडम से जलन हुई तो उन्होंने अपने सस्कारों पर बात की और इसका जवाब दिया।

3 min read
Google source verification
Abhishek Bachchan On Aishwarya Rai divorce Rumors and said i am not insecure wife stardom

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

Abhishek Bachchan On Aishwarya Rai Marriage: बॉलीवुडके सबसे चर्चित कपल्स में से एक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 18 साल हो चुके हैं। कपल की एक बेटी आराध्या भी है, लेकिन दोनों की शादी में एक समय ऐसा भी आया था जब कपल के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कहा जाता था कि ऐश्वर्या अपने ससुराल नहीं रहती वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई है। फिर कुछ समय बाद दोनों एक साथ स्पॉट हुए और सभी खबरों पर विराम लगा दिया। अब उन्हीं खबरों को लेकर और ऐश्वर्या राय संग अपने रिश्तों पर अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपना रिश्ता बचाया। जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या संग रिश्ते पर की बात (Abhishek Bachchan On Aishwarya Rai Marriage)

अक्सर स्टार कपल्स के बीच 'ईगो क्लैश' की खबरें आती हैं, खासकर तब जब पत्नी पति से ज्यादा सफल हो। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने लिली सिंह के पॉडकास्ट में कई खुलासे किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐश्वर्या की लोकप्रियता से असुरक्षा या जलन महसूस हुई? इस पर उन्होंने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया। अभिषेक ने कहा, "मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। इसका श्रेय मैं अपनी परवरिश को देता हूं। मेरे घर में भी यही स्थिति थी। मेरी मां जया बच्चन अपने दौर में मेरे पिता से कहीं ज्यादा बड़ी स्टार और फेमस थीं। मैंने बचपन से ही घर में बराबरी का माहौल देखा है।"

रिश्ते को बचाने में ईगो ने की मदद (Abhishek Bachchan On Male EGO)

अभिषेक ने बताया कि उनके और ऐश्वर्या के बीच कभी इस बात पर बहस नहीं हुई कि कौन कमाएगा और कौन घर संभालेगा। उन्होंने मजाकिया लहजे में लेकिन गहराई से कहा कि उनके 'ईगो' और 'आत्मविश्वास' ने ही इस शादी को मजबूती दी है। अभिषेक का मानना है कि वह कभी किसी ऐसे रिश्ते या शादी में नहीं रहना चाहते, जहां उनकी पत्नी को कोई काम करना इसलिए छोड़ना पड़े, ताकि वह खुद को 'मर्दाना' महसूस कर सकें। शुक्र है कि उनकी पत्नी भी ऐसी नहीं है जो इस तरह से सोचती हो। अभिषेक ने साफ कहा, "हमारा रिश्ता हमेशा एक पार्टनरशिप रहा है। हम शादी से पहले भी अच्छे दोस्त थे और आज भी वही दोस्ती कायम है।"

तलाक की अफवाहों पर क्या बोले? (Abhishek Bachchan On Divorce Rumors With Aishwarya Rai)

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें उड़ रही थीं। कई मौकों पर ऐश्वर्या का अकेले दिखना इन चर्चाओं को हवा दे रहा था। हालांकि, अभिषेक ने इन खबरों को पूरी तरह से 'बकवास' और 'अफवाह' करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी बेटी आराध्या और पत्नी के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं और बाहरी बातों का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।

18 साल का सफर

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। स्टारकिड होने के बावजूद अभिषेक को अमिताभ बच्चन से तुलना का भारी दबाव झेलना पड़ा, लेकिन ऐश्वर्या ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। आज यह जोड़ा बॉलीवुड की मजबूती की मिसाल माना जाता है। अभिषेक की ये बातें साबित करती हैं कि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए बराबरी का सम्मान और आपसी समझ कितनी जरूरी है।