बॉलीवुड

सलमान ने हॉफ पेंट और चप्पलों में लगाई झाडू, साथ रह रही एक्ट्रेस ने भी दिया भरपूर साथ

हाथ में लम्बी झाडू ले सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस की जमकर सफाई करते नजर आए। टीशर्ट और बरमूडा पहने सलमान कचरे को कोने में लगाते नजर आए।

2 min read
Jun 05, 2020
सलमान ने हॉफ पेंट और चप्पलों में लगाई झाडू, साथ रह रही एक्ट्रेस ने भी दिया भरपूर साथ

मुंबई। बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने अपने फार्महाउस की झाडू से सफाई की है। उन्होंने इसे विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान का नाम दिया है। इसका एक वीडियो भी सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

हाथ में लम्बी झाडू ले सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस की जमकर सफाई करते नजर आए। टीशर्ट और बरमूडा पहने सलमान कचरे को कोने में लगाते नजर आए। वीडियो में उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी झाडू लगाती नजर आईं। दोनों के अलावा सलमान के कुछ सहायक भी हाथ बटाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के शेयर होते ही फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। अधिकांश ने सलमान के सफाई में खुद जुटने पर प्रशंसा की। कुछ लोगों ने कैटरीना कैफ के बारे में भी पूछा। वीडियो में सलमान के पीछे नजर आ रही एक लड़की को लोगों ने जैकलीन फर्नांडिस बताया। हालांकि खुद सलमान ने या जैकलीन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

आपको बता दें कि मुंबई में आए चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते सलमान के फार्महाउस पर कई पेड़ टूटकर गिर गए। इसीके चलते वहां पत्ते और कचरा जमा हो गया।

उनके साथ लूलिया वंतूर के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन भी रहीं हैं। दोनों का एक गाना भी यहीं से रिलीज किया गया था। सलमान ने फार्महाउस से अब तक 3 गाने रिलीज कर दिए हैं। उनकी आने वाली फिल्मों मेें 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' प्रमुख है। इस मूवी का कुछ हिस्सा अभी पूरा होना बाकी है। जल्द ही लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Published on:
05 Jun 2020 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर