25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 साल इंतजार करने के बाद विवेक ओबेराय ने सलमान को दिया माकूल जवाब, भड़क सकते हैं ‘बजरंगी भाईजान’

Vivek Oberoi इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चर्चा में हैं।

2 min read
Google source verification
Salman Khan Vivek Oberoi

Salman Khan Vivek Oberoi

बॉलीवुड में दबंग सलमान खान ( Salman Khan ) जहां अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी दुश्मनी भी काफी मशहूर है। ये कहना गलत नहीं की सलमान से पंगा लेना मतलब अपना कॅरियर पूरी तरह से बर्बाद करना है। कुछ ऐसा ही पंगा विवेक ओबोराय ( Vivek Oberoi ) और सलमान खान के बीच 15 साल पहले हुआ था। इनके बीच झगड़े की सबसे बड़ी वजह थीं ऐश्वर्या रॉय ( Aishwarya Rai ) । दोनों ऐश्वर्या को लेकर आपस में बुरी तरह भिड़ गए थे। हालांकि ऐश्वर्या रॉय न सलमान को मिल सकी न ही विवेक ओबेराय को। वहीं झगड़े के चलते विवेक का कॅरियर भी काफी ठंडा पड़ गया था। विवेक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में विवेक देश के प्रधानमंत्री का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 11 अप्रेल को रिलीज होगी। हाल ही में विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान 15 साल पहले हुए अपने और सलमान के बीच विवाद के बारे में बात की।

दरअसल, 15 साल पहले विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने और सलमान के झगड़े का खुलासा किया था। ये उस वक्त की बात है जब सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी दूरियां आ गई थीं। वहीं ऐश्वर्या के लाइफ में विवेक की एंट्री हो गई थी। जब सलमान को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्हें ये बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद सलमान ने एक रात विवेक को फोन किया। विवेक ने एक कॉन्फ्रेंस में उन 41 फोन कॉल्स के बारे में बताया जो सलमान ने उस रात की थीं। यही नहीं विवेक ने सलमान खान के वो मैसेज भी सबके सामने रख दिए, जिनमें उन्होंने विवेक को सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद विवेक ने सलमान को काफी कुछ कहा और बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक को लगा था कि शायद ऐश्वर्या उनका सपोर्ट करेंगी लेकिन हुआ उल्टा। विवेक को न सिर्फ ऐश्वर्या से बहुत कुछ सुनना पड़ा बल्कि सलमान के गुस्से का लावा भी उन पर फूट पड़ा। ये उस दौर की बात है जब सलमान एक हिट एक्टर थे और वहीं विवेक को महज गिनी चुनी फिल्में ही मिलती थीं। सलमान के गुस्से का कहर ऐसा था कि बहुत से निर्माता निर्देशकों ने विवेक को काम देना ही बंद कर दिया।