
सलमान को प्यार होना कोई नई बात नहीं है। आएदिन उनके लव अफेयर्स की खबरे मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है। सही कहा जाए तो सलमान खान के अफेयर्स हमेशा ही उनके फैंस के लिए गॉसिप का टॉपिक बना रहता है। संगीता बिजलानी से सोमी अली, ऐश्वर्या रॉय और कैटरीना कैफ तक हर किसी के साथ उनकी लव स्टोरी चर्चा का विषय बनती रही है।

वहीं इन दिनों उनका नाम यूलिया वंतूर वेंटूर के साथ जुड़ा हुआ है। यूलिया वंतूररोमानिया की टीवी एंकर और एक्ट्रेस हैं। आपको बता दें कि उनकी लाइफ में आने वाली बाकी गर्लफ्रेंडस और लूलिया में खासा अंतर है।

जीहां उनकी पहले की सारी गर्लफ्रेंडस अन मैरिड थीं और अपने करियर की शुरुआत में सलमान की लाइफ में आयी थीं। वहीं यूलिया वंतूर के बारे में कहा जा रहा है कि वो ना सिर्फ मैरिड हैं।

अगर खबरों की मानें तो यूलिया वंतूर अपने फील्ड में बेहद सक्सेजफुल हैं। यूलिया की लाइफ में पहले दो ब्वॉयफ्रेंड आ चुके हैं। सुनने में आया है कि यूलिया वंतूर की शादी उनके सेकेंड ब्वॉयफ्रेंड मैरियस मोगा से हो चुकी थी, लेकिन बाद में उनका डिर्वोस हो गया।

यइ बात की जानकारी मोगा ने अपने फेसबुक पेज पर अपने मैरिटल स्टेटस में मैरिड टू लूलिया वेंटूर अपडेट करके दी थी। उनकी इस शादी की ऑफीशियल अनाउंसमेंट कभी नहीं हुई। आपको बता दें कि मैरियस रोमानिया के ग्रैमी अवॉर्ड नामिनेटेड फेमस प्रोडयूसर, कंपोजर और सिंगर हैं।

गौरतलब है कि यूलिया और मैरियस का रिलेशन करीब चार साल तक चला। दिल्चस्प बात ये है कि सलमान और यूलिया को मैरियस ने ही मिलवाया था। जब वो एक था टाइगर के शूटिंग के लिए डबलिन में थे। मोगा ने ही सलमान को क्लियोपैट्रा र्स्टाटन के फेमस रोमानियन सांग के राइट्स दिलवाने में हैल्प की थी। जिसे बाद में हिमेश रेशमिया ने बॉडिगॉर्ड फिल्म के तरी मेरी प्रेम कहानी... सांग में अडाप्ट किया था।